यह पुस्तक उन लोगों के लिए है, जो अपना जीवन प्रशिक्षित ढंग से जीना चाहते हैं। इस बात से यह न समझें कि पुस्तक केवल नौजवानों के लिए है। यह पुस्तक हर उस इंसान के लिए है, जो प्रशिक्षित होना चाहता है, जो प्रशिक्षण का महत्त्व समझते हैं। इंसान का जीवन यदि प्रशिक्षित हो तो वह हर चीज प्राप्त कर सकता है। प्रशिक्षित होने का महत्त्व उसी इंसान को समझ में आता है जो प्रशिक्षण प्राप्त करता है।
इस पुस्तक में आपको संपूर्ण अभिव्यक्ति के लिए सात तरह के प्रशिक्षण दिये गये हैं। ये सातों प्रशिक्षण पाकर आप पृथ्वी पर संपूर्ण अभिव्यक्ति करने के लिए तैयार हो सकते हैं। वे 7 तरह के प्रशिक्षण इस प्रकार हैं - 1) कलमबद्धता 2) मीटिंग ट्रेनिंग कल्चर विकसित करें 3) री-प्री, फाईन, फ्री थिंकिंग 4) अपने शरीर को हायटेक बनायें 5) चीजों को कैसे हैंडल करें 6) प्रस्तुति और पूर्व तैयारी करना सीखें 6) क-म-ल बद्ध (लक्ष्य पर अटल) रहें। इन प्रशिक्षणों को प्राप्त करके आप अपना लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं और अपने जीवन को प्रशिक्षित तथा सुनहरा बना सकते हैं।