इस पुस्तक की विशेषता यह है कि इसमें कर्म सिद्धांत की कुछ छूटी हुई कड़ियों को स्पष्ट किया गया है। जिस वजह से कर्म का सिद्धांत समझने में आसानी होती है। जिन लोगों ने सही समय पर कर्म संकेत पहचान लिया और उस पर अमल किया, वे जीवन की सारी उपलब्धियॉं प्राप्त कर पाये हैं। क्या आप भी अपने जीवन के सारे आयाम विकसित करना चाहते हैं? क्या आप भी उच्चतम सफलता प्राप्त करना चाहते हैं? क्या आप कर्मात्मा से परमात्मा तक की यात्रा करना चाहते हैं? यदि हॉं तो कर्म संकेत के प्रति सजग हो जायें। "कर्म करने की कला सीखने का कर्म' पूरे ध्यान से और पूरी ग्रहणशीलता के साथ करें।